कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुखरायां कस्बे के एक युवक को सिविल स्कोर बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने उसके खाते से चार दिन पहले 1,31,447 रुपये का चूना लगा दिया था। मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्प नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ भोगनीपुर कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरे रुपये वापस करा लिए। पुखरायां कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले अनुराग तिवारी पुत्र गिरी गणेश को साइबर ठग ने सिविल स्कोर बढ़ाने का झांसा देकर गत 20 मार्च 2026 को उसके खाते से 1,31,447 रुपये झटक लिए थे। मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन नंबर पर सूचना देने के साथ ही भोगनीपुर कोतवाली में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुए भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने साइबर टीम के सहयोग से साइबर ...