काशीपुर, जुलाई 25 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में साइबर ठगों ने विदेश में रह रहे बेटे के एक्सीडेंट और पुलिस केस का झांसा देकर एक बुजुर्ग से 14 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुंडेश्वरी स्थित पर्वत कुंज निवासी दयाल सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके बेटे का विदेश में गंभीर एक्सीडेंट हो गया है और पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए तत्काल तीन लाख रुपये भेजने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...