रांची, अप्रैल 10 -- रांची। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में रहने वाले अजय जालान के बचत बैंक खाता से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि साइबर ठग ने यूपीआई के जरिए उनके खाता से दो बार में एक लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पहले केंद्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर सूचना दी। इसके बाद थाना में लिखित शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.