लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ,संवाददात। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से चार बार में 11.05 लाख रुपये उड़ा लिए। कोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने बैंक मैनेजर व स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।महानगर के विवेकानंदपुरी स्थित हाईराइज हाइट्स अपार्टमेंट निवासी कुमार विक्रम ने बताया कि उनका आईसीआईसीआई जानकीपुरम शाखा में खाता है। 20 जून 2024 को दोपहर 2:18 बजे उनके मोबाइल पर 6 लाख रुपये ट्रांसफर का मैसेज आया। यह ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं किया था। कस्टमर केयर से संपर्क करने पर पता चला कि 19 जून को भी 3.50 लाख, 1.50 लाख और 5 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित का कहना है कि धोखाधड़ी कर खाते से चार बार में 11.05 लाख रुपये निकाले गए थे। पीड़ित विक्रम का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बैंक ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में खाते की सेवाएं...