लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, संवाददाता। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से तीन लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजनौर के पटवारी मोहल्ला निवासी मतीन अहमद ने बताया कि 14 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और केवाईसी अपडेट कराने के बहाने उन्हें झांसे में लिया।आरोपी ने मतीन अहमद को व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध ऐप का लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद, उसने पीड़ित से आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, डेबिट कार्ड की जानकारी और पिन दर्ज करने को कहा। जालसाज ने इस प्रक्रिया को कई बार दोहराने के लिए कहा, जिससे पीड़ित को कोई संदेह नहीं हुआ।कुछ...