शामली, जून 11 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित के खाते से साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर करीब 1.31 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हसनपुर लुहारी निवासी अमित कुमार पुत्र राजेश कुमार ने थाने मे तहरीर दी कि पीड़ित के मोबाइल पर 4 जून 2026 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक का उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने वाला है और उसे चालू रखने के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आरोपी ने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। पीड़ित ने विश्वास कर ओटीपी साझा कर दिया, जिसके बाद उसके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 67,980 रुपये और 63,998 रुपये निकाल लि...