साइबर ठग ने कॉल कर किया इमोश्नल ब्लैकमेल और उड़ा लिए 60 हजार
बरेली, अगस्त 8 -- बरेली, संवाददाता। प्रेमनगर क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक साइबर ठग ने बुजुर्ग को फोन किया। उन्हें इमोश्नल ब्लैकमेल किया और उनके खाते से अपने खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब घटना की जानकारी हुई तो बेटे ने प्रेम नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज करा दी है। प्रेमनगर निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त की सुबह उनके पिता सत्य प्रकाश गुप्ता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पिता से कहा कि उसने धोखे से 86 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया है और वो अस्पताल में फंसा है। इमोश्नल ब्लैकमेल कर पिता से उसने 60 हजार रुपए अपने खाते में जमा करा लिए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेन्द्र सिंह के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द कड़ी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.