रुद्रपुर, फरवरी 26 -- किच्छा, संवाददाता। साइबर ठग ने झांसा देकर एक कंपनी कर्मचारी के बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाबी मोहल्ला, वार्ड-16 निवासी अवधेश कुमार अवस्थी पुत्र लक्ष्मी नारायण अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी कंपनी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से सामग्री आनी थी। सामग्री न पहुंचने पर उन्होंने गूगल पर ट्रांसपोर्ट कंपनी का मोबाइल नंबर खोजकर कॉल किया। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने बिल्टी में पता भरने के बहाने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। उन्होंने फाइल खोलकर पता दर्ज कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गूगल पे का ओटीपी मांगा, जिसे उन्होंने साझा नहीं किया। बावजूद इसके 14 फरवरी को उनके बैंक खाते से पांच किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.