साहिबगंज, जून 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुधवारिया निवासी एक युवती को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक अकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ा लिया। मामले को लेकर बुधवारिया की मौलिका कुमारी ने पुलिस को बताया है कि बीते 7 जून की शाम को उसके मोबाइल पर अपडेट करने संबंधी एक मैसेज आया। इसके बाद उसका मोबाइल काम करना बंद कर दिया। इसके बाद मोबाइल चालू होने पर एसबीआई अकाउंट से 30-30 हजार रुपये की तीन बार मे कुल 90 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लिया गया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- अस्पताल संचालक के बैंक खाते से 2.09 लाख रुपये उड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...