फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 49.50 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शातिर आरोपी को काबू किया। आरोपी वर्चुअल सिम और वीपीएन का इस्तेमाल कर बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-21डी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने 5 जुलाई 2024 को शिकायत दी थी कि उसके साथ शेयर मार्केट में निवेश कराने के बहाने बड़ी ठगी हुई है। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई। आरोपी ने पहले जमानत लेने के लिए शिकायतकर्ता को फर्जी डिमांड ड्राफ्ट दिया और बाद में फरार हो गया। इसके बाद अदालत से उसके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। टीम ने नेपाल के बुटवल इलाके में उसे ढूंढ निकाला। भारतीय दूतावास, काठमांडू...