जामताड़ा, जून 9 -- जामताड़ा। बैंक अधिकारी एवं गूगल ऐप में विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर में अपना नंबर डालकर फर्जी प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में महेंद्र मंडल हिस्ट्रीशीटर है, और पूर्व में जेल भी जा चका है। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव से की गई है। यह गिरफ्तारी एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। मामले का खुलासा एसपी शुभू कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल की अगुवाई में टीम गठित की गई। जिसमें इंस्पेक्टर अमृत कुमार राम, प्रशांत कुमार सहित अन्य को छापाम...