देवघर, जनवरी 30 -- मधुपुर। रांची के साइबर सेल साइबर ठग की तलाश में गुरुवार को मधुपुर पहुंची। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को लेकर साइबर ठग आरोपित की तलाश में शहर के कमर मंजिल रोड, लखना, भेड़वा मोहल्ला गई। हालांकि पुलिस को आरोपित नहीं मिला। पुलिस ने साइबर ठग के घर का सत्यापन किया और आरोपित के घरवालों इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग द्वारा बैंक अधिकारी बनकर रांची थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन किया और बैंक की गुप्त विवरणी हासिल की। उसके बाद खाता से फर्जी ढंग से पैसे की निकासी कर ली। ठगी के बाद पीड़ित द्वारा साइबर सेल थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मधुपुर थाना क्षेत्र के शहर के मधुपुर के तीन साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई है। इसके अलावा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.