देवघर, मार्च 10 -- दिल्ली के रोहणी साइबर थाना पुलिस साइबर ठग की तलाश में सोमवार को मधुपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर ठग आरोपित की तलाश में शहर के नबी बक्स रोड पहुंची। हालांकि पुलिस को आरोपित नहीं मिला। पुलिस ने घर के आसपास के लोगों से आरोपित के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस ने बताया साइबर ठग द्वारा बैंक अधिकारी बनकर दिल्ली के रोहणी थाना क्षेत्र में रहने वाले कई व्यक्तियों को फोन कर उनके बैंक की गुप्त विवरणी हासिल की। उसके बाद खाता से फर्जी ढंग से पैसे की निकासी कर ली गयी है। ठगी के बाद पीड़ित द्वारा रोहिणी साइबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मधुपुर थाना क्षेत्र के शहर के नबी बक्स रोड निवासी एक साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई है। उसी आधार पर दिल्ली ...