गाजीपुर, मई 14 -- गाजीपुर। साइबर क्राइम थाना गाजीपुर में दर्ज मुकदमें में पीड़ित अवनीश पुत्र सुभाष बरनवाल निवासी ग्राम देवापार पोस्ट मखदूमपुर थाना सादात को साइबर ठगों से 62 हजार रुपए वापस कराया। ठगों ने टेलीग्राम व व्हाट्सअप के माध्यम से ट्रेंडिग कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी की थी। जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल केस दर्ज कराया और आनलाइन शिकायत करायी। जिसके बाद निरीक्षक रहमतुल्लाह खान ने प्रयास कर पैसा वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...