कानपुर, अप्रैल 1 -- कल्याणपुर। गूबा गार्डन की मल्होत्रा सोसाइटी निवासी नीलम कुमारी ने 25 मार्च को कल्याणपुर थाने में नौ लाख की साइबर ठगी की सूचना दी थी। ठगों ने पीड़िता को एक सप्ताह में रकम दुगनी करने का झांसा दिया था। इस मामले में कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी आईपीएस सुमेध जाधव ने साइबर टीम की मदद से मामले की जांच शुरू की। साइबर एक्सपर्ट की मदद से ठगों के खाते में गई रकम को होल्ड करा दिया। बाद में पीड़िता के खाते में सात लाख पांच हजार छह सौ 51 रुपये वापस आ गए। इसपर पीड़िता ने कल्याणपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.