साइबर ठगों युवती के बैंक अकाउंट से निकाले 97 हजार, केस दर्ज
रुद्रपुर, जून 3 -- किच्छा। एसी की कंप्लेंट करने के लिए गूगल से मिले नंबर पर कॉल करने पर साइबर ठगों ने युवती के बैंक अकाउंट से 97 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरीसा पुत्री अकील अहमद निवासी निकट नूरी मस्जिद वार्ड 11 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 मई को उसने एसी की कंप्लेंट करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था। उस पर कॉल करने पर कॉलर ने उसके फोन पर एप डाउनलोड कराया था। जिसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 97 हजार रुपये निकल गये। अरीसा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.