साइबर ठगों ने 13 लाख रुपए उड़ाए, रिटायरकर्मी को पड़ा अटैक
लखनऊ, जून 2 -- इंदिरा नगर में एक रिटायर कर्मचारी को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर 13 लाख रुपए खाते से उड़ा दिए। ठगों ने भारत सरकार के पेंशन विभाग का फर्जी पत्र भेजकर रिटायर कर्मचारी को विश्वास में लिया। उनके खाते में मौजूद वीआरएस और पेंशन की रकम में से करीब 12.94 लाख रुपए निकाल लिए। खाते से रुपए निकलने की जानकारी होते ही सदमे में पीड़ित कर्मचारी को पैरालिसिस का अटैक पड़ गया, जिससे उनके शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। अब उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही है।
पेंशन, वीआरएस के रुपए आए थे इंदिरा नगर निवासी करिश्मा सिंह ने पुलिस को बताया उनके पिता जय सिंह दूरदर्शन में यूडीसी पद पर कार्यरत थे। अगस्त 2025 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लिया था। उनके पिता के वॉट्सअप पर 19 मार्च 2026 को एक मोबाइल नंबर से भारत सरकार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.