फिरोजाबाद, मार्च 21 -- सीएमओ कार्यालय में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी के बैंक खाते से लाखों की धनराशि गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी द्वारा थाना साइबर में तहरीर देते हुए पुलिस से धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। लाखों की धनराशि गायब होने से कर्मचारी परेशान है। मूल रूप से जनपद अयोध्या के गांव बनवीरपुर निवासी संजीव कुमार दुबे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यालय सहायक के रूप में तैनात हैं। स्थानीय थाना साइबर थाने में तहरीर देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक फैजाबाद में है। 15 मार्च की शाम खाते से यूपीआई से ऑनलाइन माध्यम के द्वारा छह लाख 29 हजार 512 रुपए साइबर अपराधी ने ट्रांसफर कर लिए। उसने बताया है कि उक्त धोखाधड़ी के संबंध में उनके मोबाइल पर कोई एसएमएस अलर्ट प्राप्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.