साइबर ठगों ने व्यापारी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर निकाले रुपये
बुलंदशहर, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर ठगों ने व्यापारी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर चार बार में उनके खाते से 1,38,163 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित व्यापारी इमरान खान पुत्र मोहम्मद यूनुस, निवासी मुगल गार्डन कॉलोनी, गुलावठी, बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इमरान खान अपने आरबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे थे। उनके खाते से 26 फरवरी 2026 को चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 1,38,163.08 रुपये निकाले गए। इन ट्रांजैक्शन में 35,826 रुपये, 5,118 रुपये, 54,900 रुपये और 42,319.08 रुपये शामिल हैं। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है! पीड़ित का कहना है कि जब उसने चार मैसेज ट्रांजैक्शन के देखे तो वह दंग रह गया। गुलावठी कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.