हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से ठगों ने करीब 4.90 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्री नगर निवासी कमल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4 लाख 89 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस और बैंक की मदद से 36 हजार 602 रुपये 46 पैसे की रकम पर लियन लगाया गया है, ताकि रकम को होल्ड किया जा सके और आगे निकासी रोकी जा सके। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.