साइबर ठगों ने युवती के खाते से उड़ाएं 58 हजार
रुडकी, जुलाई 9 -- साइबर ठगों ने युवती के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर बैंक खाते से 58 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकरकार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को श्वेता, निवासी मेरठ ने गुरुवार को तहरीर देकर बताया कि वह भगवानपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। जबकि वह पनियाला रोड पर किराए का कमरा लेकर रह रही है। बताया कि बुधवार शाम उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात लिंक आया था। उसने लिंक को खोलकर देखा लेकिन उसमें कुछ भी नहीं दिखाई दिया। लिंक बंद करने के कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया कि उसके खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। अचानक खाते से रकम कटने का मैसेज देखकर युवती के होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने खाते की जांच की तो पता चला कि 58 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.