सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता। रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रह रहे युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 66,575 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत करने पर कुछ मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मदनपुर खुर्द निवासी रामदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र प्रेमचंद्र का बैंक ऑफ बड़ौदा की मोतिगरपुर शाखा में खाता है। 28 जून तक खाते में 66,771 रुपये जमा थे, लेकिन 29 जून और 1 जुलाई को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 66,575 रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी तब हुई, जब प्रेमचंद्र अपनी मां को रुपये भेजने के लिए खाता चेक कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...