बोकारो, सितम्बर 11 -- कसमार, प्रतिनिधि। साइबर ठगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में, शातिर ठगों ने बोकारो जिले के चन्द्रपुरा निवासी मुक्तेश्वर साहू के मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खाते से कुल 42 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी कर ली। ठगों ने इस ठगी को एक या दो बार नहीं, बल्कि कई छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के जरिए अंजाम दिया।

घटना का विवरण पीड़ित मुक्तेश्वर ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनका फोन चार्जर से हटाने के दौरान देखा कि फोन काफी गर्म हो गया है और सॉफ्टवेयर अपडेट का सिग्नल आ रहा है। फोन कुछ भी काम नहीं कर रहा था। ठगों ने पहले उनके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट या किसी अन्य तकनीकी तरीके से अपने नियंत्रण (हैक) में ले लिया। इसके बाद, खाता खाली करने के लिए कई चरणों में ट्रांजेक्शन किए गए।

धोखाधड़ी की प...