रुडकी, मार्च 14 -- क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्राम नजरपुरा का है, जहां एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर अज्ञात ठगों ने न केवल बैंक खाते से नगदी साफ कर दी, बल्कि पीड़ित के नाम पर हजारों रुपये का लोन भी ले लिया। पीड़ित ने अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नजरपुरा निवासी कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि बीती 14 सितंबर को अचानक उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य नेटवर्क की समस्या समझा, लेकिन अगले दिन भी सिम चालू न होने पर उन्होंने जानकारों से सलाह ली। सलाह के बाद उन्होंने 16 सितंबर को नया सिम निकलवाया। 17 सितंबर को जैसे ही पीड़ित का नया सिम सक्रिय हुआ, उनके मोबाइल पर संदेशों की झड़ी लग गई। संदेशों की जांच करने पर...