लखनऊ, मार्च 6 -- साइबर जालसाजों ने महिला समेत चार लोगों के खातों से करीब 9.72 लाख रुपये पार कर दिए। ठगों ने कहीं ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ठगी की तो कहीं बिजली कनेक्शन और ओएलएक्स के नाम पर फंसाया। साइबर ठगी के यह मामले पारा,गाजीपुर, पीजीआई व चिनहट के हैं। पुलिस चारों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है। इंदिरानगर सी-ब्लॉक निवासी संदीप सचदेवा ने बताया कि 12 फरवरी को साइबर ठगों ने ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए खाते से पांच लाख रुपये दो खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। जिस पर दोनों खाते फ्रीज कर दिए गए। पीड़ित संदीप ने गाजीपुर थाने में आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पारा के देवपुर कबीरनगर निवासी कल्पना भट्टाचार्य ने बताया कि साइबर जालसाज ने उनके खाते से 2.13 लाख रुपये पार कर द...