लखनऊ, सितम्बर 6 -- पीजीआई क्षेत्र में साइबर ठगों ने वृंदावन योजना सपना एन्क्लेव निवासी सुमन सिंह के खाते से 4,98,330 रुपये उड़ा दिए। उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लक्ष्मीनगर नई दिल्ली शाखा में खाता है। सुमन के मुताबिक बैंक स्टेटमेंट से अनधिकृत निकासी पता चली। उसने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। बैंक रिकॉर्ड में कई लेनदेन एयरटेल पेमेंट्स बैंक से जुड़े मिले। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...