मैनपुरी, मार्च 30 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम उझैया निवासी महिला के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। नकदी निकाले जाने का मैसेज आया तो पीड़िता घबरा गई और उसने परिजनों को जानकारी दे दी। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की गई तो पुलिस एक्टिव हो गई और निकाली गई धनराशि में से 101998 रुपये वापस दिला दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम उझैया निवासी डिंपल पत्नी अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि अज्ञात ने उनके खाते से 101998 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए हैं। रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो पीड़िता ने तत्काल परिजनों को अवगत कराया। पीड़िता की ओर से शिकायती पत्र दिया गया तो साइबर सेल एक्टिव हो गया। साइबर सेल ने निकाले गए एक लाख 65 हजार रुपये में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.