मेरठ, फरवरी 27 -- दौराला। नगर पंचायत दौराला के मोहल्ला रामपुरी निवासी एक महिला को साइबर ठग ने निशाना बनाते हुए 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाने पहुंची महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी ठग की तलाश में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि एक अंजान व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर आरटीओ के चालान का लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक खोला तो उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 95 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर पीडता को ठगी का एहसास हुआ। जिस पर पीड़िता ने बैंक पहुंचकर जानकारी देते हुए अपना बैंक खाता बंद कराया। वही पनवाड़ी गांव स्थित ससुराल में आए थाना भोजपुर निवासी युवक शिवा मलिक के फोन पर एक रुपये डाले जाने का मैसेज आया। जिस पर युवक ने मैसेज खोलकर चैक किया तो उसके खाते से दो बा...