आगरा, अप्रैल 25 -- जगदीशपुरा क्षेत्र के एक खाताधारक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने पीड़ित के खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित भागचंद निवासी हनुमान नगर मारुति एस्टेट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भागचंद ने पुलिस को बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक हींग की मंडी शाखा में है। घटना 28 अगस्त 2025 की है। आरोप है कि उनके खाते से सीएनडीसी डायरेक्ट डेबिट ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। लेनदेन की जानकारी मिलते ही पीड़ित घबरा गया। उसने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल द्वारा जांच की गई। खाते से पैसे निकलने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जगदीशपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित का कहना है कि काफी सम...