रुडकी, मई 21 -- लक्सर, संवाददाता। साइबर ठगों ने एक युवक बैंक खाता हैक कर खाते से डेढ़ लाख से अधिक की रकम साफ कर दी। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कस्बा निवासी सावेज आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर दो दिन पूर्व एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया था। इस बीच उसने बातचीत के दौरान अपनी बातों में फंसा लिया और बैंक संबंधी पूरी जानकारी ले ली। यह भी पढ़ें- युवक से 1.03 लाख ठगे यह भी पढ़ें- : 2.30 लाख की आनलाइन शापिंग कर चार खातों में ट्रांसफर किए दो लाख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...