कानपुर, दिसम्बर 6 -- सेन पश्चिम पारा, द्विवेदी नगर में जालसाजों ने बसपा नेता के व्हाट्सअप पर एचडीएफसी बैंक के नाम का लिंक भेजकर खाते से नौ लाख रुपये उड़ा दिए। खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने पर बसपा ने 1930 पर शिकायत करने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। द्विवेदी नगर निवासी राजेश द्विवेदी बीते लोकसभा चुनाव में अकबरपुर लोकसभा से बसपा की टिकट पर उम्मीदवार थे। राजेश द्विवेदी के मुताबिक बीती 13 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एचडीएफसी बैंक से संबंधित लिंक आया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बैंक कर्मी बनकर लिंक खोलने को बोला। जिसपर उन्होंने लिंक को खोल दिया। 16 सितंबर को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से पहले चार लाख, फिर तुरंत एक मिनट बाद पांच लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। जिसपर उन्होंने 1930 पर फोन करके शिकायत की। इसके बाद आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्र...