साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से 70 हजार रुपये उड़ाए
मुजफ्फर नगर, मई 31 -- छपार। गांव खुड्डा के युवक के साइबर अकाउंट से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से 70 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी खुशहाल पुत्र इलियास ने घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि गुरुवार को उसके बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। शनिवार सुबह को उसके बैंक अकाउंट से दोबार में 20 हजार रुपये उड़ा लिए। उसने टोलफ्री नंबर पर शिकायत करते हुए अकाउंट को बंद करा दिया। छपार थाने की साइबर टीम घटना की जांच में लगी है यह भी पढ़ें- बैंक खाते से निकल गए 50 हजार, दी तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.