आगरा, जून 18 -- क्रिप्टो निवेश और बैंक अधिकारी बनकर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आगरा के दो लोगों से साइबर अपराधियों ने करीब 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैरों नाला बेलनगंज निवासी सचिन शर्मा को साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 11 लाख रुपय रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक पर महक आरोरा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। स्वीकार करने पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। मोबाइल नंबर साझा हो गया। यह भी पढ़ें- क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये ऐंठे इसी दौरान महिला ने क्रप्टो कॉइन में निवेश करने का सुझाव दिया। पीड़ित बातों में फंस गया। पीड़ित के अनुसार उसे अन्य नंबर के जरिए एक व्हाट्सएप ग्रुप मे...