सहारनपुर, नवम्बर 4 -- एक व्यक्ति के दिल्ली रोड स्थित दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम उडा ली। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मामला दर्ज कराया गया है। थाना गागलहेड़ी के गांव संभलहेड़ी के निवासी मैनपाल के मुताबिक दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित बैंक की शाखा में उसके दो खाते हैं। साइबर ठगों ने 28 अक्टूबर की शाम चार ट्रांजेक्शन के जरिए उसके दोनों खातों से कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...