उन्नाव, जुलाई 18 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के दो खातों से साइबर ठगों ने 1.90 लाख रुपये उड़ा दिए। जेरसुध निवासी हरदीप सिंह पुत्र कलबीर सिंह के मुताबिक, दो बैंकों पीएनबी और एसबीआई में खाते हैं। साइबर ठगों ने दोनों खातों से उक्त रकम उड़ा दी। मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी और न कोई लिंक आया था। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...