साइबर ठगों ने दून में लोगों से आठ लाख ठगे
देहरादून, अगस्त 12 -- साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लाख रुपये ठग लिए। मंगलवार को नेहरू कॉलोनी और राजपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के इन मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। मोथरोवाला स्थित गीतांजलि एन्क्लेव लेन-छह निवासी विष्णुदत्त खंडूरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साइबर जालसाजों ने उनके और उनकी पत्नी इंदु खंडूरी के एचडीएफसी बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से कुल 6.70 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने दोनों के खातों से दो-दो लाख रुपये और क्रेडिट कार्ड से दो बार में करीब 2.70 लाख रुपये का फर्जी लेनदेन किया। वहीं, दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। सहस्रधारा रोड स्थित डिकीलिंग तिब्बती कॉलोनी निवासी ल्हाकपा चोएजोम पत्नी कर्मा तेम्पा ने पुलिस को बताया कि वह साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.