फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने अलग-अलग छह लोगों से 36 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायतों पर मामलेदर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दयालपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरीको उसके मोबाइलपर पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर एक मैसेज आया था। इसके बाद एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसे टेलीग्राम पर एक गु्रप से जोड़ दिया गया। गु्रप से जोड़ने के बाद उसे टास्क दिए जाने लगे। टास्क के नाम पर आरोपियों ने उससे विभिन्न बैंक खातों में 17 लाख 99 हजार रुपये का निवेश करवा लिया, लेकिन उसे कोई मुनाफा नहीं लौटाया। जबकि आरोपियों ने उसे मोटा मुनाफा करवाने का वायदा किया था। इसी तरह सेक्टर-19 निवासी व्यक्ति के साथ भी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 11 लाख 59 हजार रुप...