लखनऊ, अप्रैल 20 -- काकोरी,लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिजिटल युग में साइबर अटैक थमने का नाम नहीं ले रहे। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एक बार फिर साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.49 लाख रुपये की रकम पार कर दी। पीड़िता को इस ठगी का अहसास तब हुआ जब खाते से रकम जा चुकी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजी खेड़ा निवासी कंचन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब सात बजे के बाद अचानक उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने शुरू हुए। देखते ही देखते एक के बाद एक चार ट्रांजेक्शन के संदेश आए और पलक झपकते ही उनके बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से मोटी रकम गायब हो चुकी थी। साइबर ठगों ने इतनी चालाकी से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.