साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई लाखों की रकम
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मोरना। गांव चौरावाला निवासी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रकम की बरामदगी की गुहार लगाई है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी मा. बृजेश कुमार बड़ोदिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बैंक खाता भेड़ाहेड़ी स्थित यूनियन बैंक शाखा में है। आरोप है कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से दो किश्तों में कुल 1 लाख 88 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार बीते छ:जून को यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद आठ जून की सुबह 98 हजार रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि यह दोनों लेनदेन उन्होंने नहीं किए। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर उन्हें साइबर ठगी का पता चला। एक अन्य ट्रांजेक्शन करने का प्रयास भी कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.