लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी के आशियाना कोतवाली क्षेत्र से एक बार फिर साइबर ठगी का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। शातिर साइबर अपराधियों ने एक बैंक खाताधारक के खाते से 38.5 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राममनोहर लोहिया लॉ कॉलेज कैंपस, टाइप-1 निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक हैं। उनके अनुसार 30 मार्च को उनके साथ यह साइबर धोखाधड़ी की गई। ठगों ने पहले उनके फोन-पे अकाउंट का लॉगिन ओटीपी हासिल किया, इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े बायोमेट्रिक ओटीपी और ईमेल की जानकारी भी चुरा ली।इन संवेदनशील जानकारियों को हाथ लगते ही साइबर ठगों ने किसी दूसरे फोन पर पीड़ित का अकाउंट लॉगिन किया और तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल 38.5 हजार रुपए उनके खाते से अवैध रूप से स्थानांतरित कर लिए। जब तक पी...