बरेली, दिसम्बर 6 -- बरेली। सदर बाजार निवासी पृथ्वीराज साहू के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पृथ्वीराज साहू ने पुलिस को बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बीआई बाजार शाखा में उनका खाता है। 13 नवंबर को उनके खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने थाना कैंट में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...