लखनऊ, फरवरी 17 -- साइबर ठगों ने एक किसान के खाते से यूपीआई के जरिए एक लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर रहीमाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित लालूहर गांव निवासी किसान संतलाल है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि रहीमाबाद की उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। साइबर ठगों ने उनके खाते से यूपीआई के जरिए अलग अलग ट्रांजेक्शन से जरिए कुल एक लाख रुपए ट्रांसफर किए। खाते से रकम निकलने का मैसेज आते ही उन्होंने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर काल कर शिकायत दर्ज करवाई। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल भी शिकायत करवाई। इस संबंध में रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि केस दर्ज़ कर लिया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद लेकर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...