बुलंदशहर, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भोपतपुर निवासी किसान के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा 98 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार नगला भोपतपुर निवासी धनेश पुत्र देवराज सिंह ने बताया कि उसका बैंक ऑफ़ बड़ौदा अनूपशहर में खाता है। 13 जून को वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उनके मोबाइल फोन पर खाते से 90 हजार रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ। वह इस संदेश को समझने और बैंक से संपर्क करने का प्रयास कर ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद 8 हजार रुपये और कटने का दूसरा संदेश भी आ गया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 8.29 लाख रुपये इसके बाद बैंक खाते से 98000 रुपये निकलने की जानकारी बैंक कर्मियों द्वारा मिली। पीड़ित का कहना है, कि उसने किसी प्रकार का कोई ऑनलाइन ट्र...