बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर। साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा लोगों के धोखे से बैंक खाते खुलवाकर उनके खातों को साइबर ठगों को 30-35 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। इन खातों का प्रयोग साइबर ठगी की घटनाओं में किया जाता था। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड आदि सामान बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों में अब तक पांच करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया है। साइबर पुलिस ने तीनों आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में साइबर ठगों द्वारा संचालित म्यूल खातों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा ह...