गुड़गांव, जुलाई 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सितंबर 2025 में एक महिला ने साइबर अपराध दक्षिण थाने में 1.30 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी सुमित कुमार निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया।ठगी की राशि में से 15 हजार रुपये सुमित के खाते में आए थे, जिसने यह खाता महज दस हजार रुपये में साइबर ठगों को बेचा था। आरोपी के खाते के खिलाफ देश भर में 6 अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला ठेकेदार गिरफ्तार पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।-- --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...