गुड़गांव, अगस्त 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। विशेष साइबर अपराध शाखा ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी की रकम खपाने के लिए डेढ़ लाख रुपये के कमीशन पर फर्जी बैंक खाता अपराधियों को सौंपा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि जालसाजों शेयर बाजार और निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी की थी। विशेष साइबर अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर छह अगस्त को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तुलसा राम उर्फ अंशुल गुर्जर निवासी गांव लूणा कलां, जिला जैसलमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है, ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। यह भी ...