अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति से रुपये डबल करने के नाम पर हुई साइबर ठगी की घटना गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया। ये लोग देशभर में लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। इनके पास से लैपटॉप, फोन, चेकबुक, एटीएम आदि सामान बरामद हुआ है। भुजपुरा निवासी दानिश पुत्र मोहम्मद सलीम गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने 24 अप्रैल को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि वह इंस्टाग्राम पर एक ट्रेडिंग ग्रुप पर जुड़ गए, जिसमें रुपये डबल करने की बात चल रही थी। वह भी लालच में आ गए। अगले दिन उनके व्हॉटसएप नंबर पर अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें रुपये निवेश के लिए बोला गया। इस पर उन्होंने 23 अप्रैल को पांच बार में अलग-अलग खातों में एक लाख चार हजार रुपये ट्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.