साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर सिम बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। साइबर थाने में दर्ज दो मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गांव-गांव घूम-घूमकर समूह लोन के जरिए ई-केवाईसी के नाम पर जरूरी अभिलेख जुटाने के बाद सिम कार्ड निकालकर साइबर ठगी के गिरोह को ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। इन दोनों युवकों ने अब तक हजारों सिम कार्ड ऐसे गिरोहों को बेचे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में इन दोनों शातिर अपराधियों द्वारा बेचे 105 सिमकार्डों से विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की 170 घटनाएं एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हुई है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में हैं। इनके कब्जे से 48 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया प्रेसवार्ता में बताया कि 21 अगस्त को थाना सुमेरपुर के भौनिया निवासी शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.