चाईबासा, मार्च 10 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी बालीझरन पंचायत के मुखिया रवि सामंत के पिता और डुकासाई निवासी सोनाराम सामंत फर्जी लिंक के जरिए एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे करीब तीन लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। हालांकि, मुखिया ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये की रिकवरी हो गई है। सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी पीड़ित सोनाराम सामंत ने मामले को लेकर नोवामुंडी थाने में लिखित शिकायत की है। रवि सामंत ने कहा कि उनका खाता एसबीआई नोवामुंडी शाखा में है। ऑनलाइन बैंकिंग करने के लिए उन्होंने प्ले स्टोर से एसबीआई की योनो एप डाउनलोड करने की कोशिश की, जो सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उन्हें योनो एप डाउनलोड करने के लिए एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। साझा किए गए लिंक पर क्लिक करने पर उसे प्ले स्टोर जैसी दिखने वाली फर्जी योनो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.