प्रयागराज, नवम्बर 20 -- प्रयागराज में साइबर अपराध का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बाद डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इसी महीने पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता को दस दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22.50 लाख रुपये की ठगी की गई थी। वहीं, अब मम्फोर्डगंज निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी को साइबर अपराधियों ने चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 12.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज आने का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का डर दिया। साइबर क्राइम पुलिस मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने खुद का नाम राजीव सिन्हा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.